पैराडाइज लॉस्ट

Novel, Poetry by John Milton

Blurb

पैराडाइज लॉस्ट, मिल्टन नामक आंग्ल कवि का लिखा हुआ एक महाकाव्य है। इस महाकाव्य को लिखने की इच्छा उनके मन में 1639 से ही अंकुरित हुई थी, परंतु लिखने का काम पूरी लगन के साथ सन् 1658 से शुरू हो सका। यह सन् 1663 में समाप्त हुआ चार साल के बाद वह प्रकाशित हुआ।
पैराडाइज लॉस्ट, जो तुक रहित छंद में लिखा गया है, वर्जिल तथा होमर के समय से लिखे गए सभी महाकाव्यों में सर्वोत्कृष्ट है। यह महाकाव्य शक्तिशाली चरित्रचित्रण, अत्यंत सुंदर कल्पनाशक्ति, विविध प्रभावपूर्ण छंद तथा प्रौढ़ भाषा के आनंद आदि गुणों से पूरिपूर्ण है। यह काव्य जागरण काल तथा धार्मिक सुधार काल की प्रवृत्तियों का परिपूर्ण सम्मिश्रण है। इसमें प्राचीन देवतावाद युग और बाइबल के नैतिक उत्साह का सुंदर मिलन है।

First Published

1667

Member Reviews Write your own review

Be the first person to review

Log in to comment